फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Married woman tortured for dowry and thrown out of the house

Haridwar News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से बाहर निकाला

Tue, 21 Oct 2025 05:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman tortured for dowry and thrown out of the house
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पति, देवर और ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन में चल काउंसलिंग के बाद पति, देवर और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गढ़ी संघीपुर निवासी शाहीन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 13 मई 2024 को ग्राम एक्कड़ खुर्द निवासी सैफुद्दीन के साथ हुई थी। विवाह में उसके परिजनों ने करीब पांच लाख रुपये खर्च कर घरेलू सामान, कपड़े, जेवरात और दो लाख नकद दिए थे। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज से असंतुष्ट रहे और कम दहेज लाने के ताने देते रहे। पति नशा करता है, जबकि देवर शमसुद्दीन उर्फ गुड्डू उस पर गलत दबाव डालता था। आरोप है कि विरोध करने पर पति और देवर ने उसके साथ मारपीट की और एक लाख रुपये मायके से लाने को कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि उसे कई बार पुत्र सहित घर से निकाल दिया गया। जब उसने यह बात ससुराल में बताई तो सास-ससुर ने भी उसका साथ नहीं दिया। बीती पांच जून को उसे गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया गया। तब से वह मायके में रह रही है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सैफुद्दीन, ससुर आकिल, सास नाजमा, देवर शमसुद्दीन उर्फ गुड्डू, ननंद साफिया के खिलाफ मुकदमा जर्द कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed