{"_id":"5e3472738ebc3e4b612e68c6","slug":"married-woman-s-statement-after-reaching-dehradun-haridwar-news-drn334597137","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून पहुंचकर दर्ज किए दहेज की खातिर जिंदा जला दी गई विवाहिता के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून पहुंचकर दर्ज किए दहेज की खातिर जिंदा जला दी गई विवाहिता के बयान
Sat, 01 Feb 2020 12:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर जिंदा जला दी गई नवविवाहिता के बयान ज्वालापुर पुलिस ने देहरादून पहुंचकर दर्ज किए है। इधर, नामजद आरोपी ससुराली फरार हो गए है, जिनकी धरपकड़ के प्रयास में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
यूपी के गांव फैजअल्लाहपुर स्योहारा बिजनौर निवासी शाहिद हुसैन ने कोतवाली ज्वालापुर में बृहस्पतिवार को बेटी शाइस्ता को जिंदा जलाने के आरोप में ससुरालजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोप था कि दहेज में एक लाख की रकम और मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर बेटी को जिंदा जलाया गया है। पिता की शिकायत पर पति नईम, सास शबनम, देवर वसीम, ननद फरहा के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन