{"_id":"6a56461685b634bd5301f418","slug":"married-woman-hanged-herself-after-a-dispute-died-during-treatment-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-151431-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाया, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाया, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। मायके जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में पहले बहादराबाद और फिर हरिद्वार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस को सुदेश अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि नीलम (22) निवासी लखीमपुर खीरी यूपी यहां बहादराबाद में किराये के मकान में पति और बच्चों के साथ रह रही थीं। बताया गया कि रविवार शाम मायके जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति सोनू अपनी फूलों की दुकान, काली माता मंदिर के पास चला गया। इसी दौरान नीलम ने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ये देखते ही उसे पड़ोसियों ने किसी तरह नीचे उतारा।
पति ने घर पहुंचकर पड़ोसियों की मदद से उसे सुदेश अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया। सोमवार को एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते समय हरिद्वार के चंडी पुल के पास रास्ते में नीलम ने दम तोड़ दिया। इसका पता चलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। नीलम की शादी वर्ष 2019 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा अर्पित (5) घटना के समय घर पर था। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।