फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Married woman burnt to death for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारा

Wed, 18 Aug 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death for dowry
कनखल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुुताबिक शिवडेल स्कूल के निकट जगजीतपुर निवासी चंद्रशेखर ने मुकदमा दर्ज कराया है। चंद्रशेखर के मुताबिक उनकी बेटी अंजलि की शादी 2018 में मोनू उर्फ संजय निवासी बैरागी कैंप थाना कनखल के साथ हुई थी। आरोप है कि मोनू शराब पीता था और जुआ भी खेलता था। इसके लिए वह चोरी करता था। इसकी जानकारी शादी के बाद हुई। शादी के बाद दहेज के लिए अंजलि का उत्पीड़न करता था और उसको मानसिक एवं शारीरिक यातनाएं देता था। चंद्रशेखर ने कहा कि छह अगस्त की रात मोनू, देवर अर्जुन और नटवर, ननद पूजा और सास गुड्डी ने उनकी बेटी को घर में रस्सी से बांधकर मारपीट की। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुरालियों ने मिलकर अंजलि के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। उसकी हत्या करने के बाद सूचना मायके वालों तक को नहीं दी गई। थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed