फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Married to the suspicious death, accused of dowry

विवाहिता की संदिग्ध मौत,दहेज हत्या का आरोप

Sun, 22 Jan 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 22 Jan 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

क्षेत्र के गोलगुरुद्वारा के पास रहने वाले व्यापारी अमनदीप की पत्नी चारू (25) को गंभीर अवस्था में सुबह कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इधर, जानकारी मिलने पर ज्वालापुर पुलिस अस्पताल पहुंची और मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर पंचनामा भरा। रेल चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अमनदीप की चौकी के पास ही रेडीमेड कपड़े की दुकान है। मृतका के गले पर निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन


इधर, थाने पहुंचे मृतका के भाई सौरभ, पिता सूरज प्रकाश निवासीगण रामनगर कालोनी ने आरोप लगाया कि चारू को दस लाख की रकम के लिए ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। कोतवाली प्रभारी नवीनल चंद्र सेमवाल ने बताया कि  मृतका के भाई ने पति अमनदीप, सास सरिता कौर, ससुर अमरीक एवं चाचा ससुर सुरजीत के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि दामाद ससुर ने साझेदारी में दुकान खोली हुई थी। मृतका की पांच माह की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed