{"_id":"57d05a8e4f1c1b36393183a1","slug":"married-to-eat-the-poison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की जहर खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की जहर खाने से मौत
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर के सुभाषनगर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। ससुरालियों ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मायके वालों ने पति सहित ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ज्वालापुर कड़च्छ निवासी बबली की बेटी सविता की शादी 22 अप्रैल 2015 को सुभाषनगर में चंद्रमोहन के साथ हुई थी। मूल रूप से देहरादून का रहने वाला चंद्रमोहन सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। दोनों की छह माह की एक बेटी भी है। मंगलवार रात सविता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुरालियों ने मायके वालों को सूचना दी। बेटी की मौत की खबर सुनकर मायकेे वाले बुधवार की सुबह वालापुर कोतवाली पहुंचे। मायके वालों ने पति व सास ससुर सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें सविता की मां सोनिया ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जबरन जहर खिलाया गया है। उन्होंने सविता की मौत के बाद उसके पति के गायब होने पर भी सवाल उठाए। मायके और ससुराल पक्ष में विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। देर शाम पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति चंद्रमोहन, ससुर राजेंद्र गुप्ता, सास दुर्गा देवी, ननद अंजू व ललिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
-----------
दो दिन पहले ही आई थी ससुराल
मायके वालों के मुताबिक सविता दो दिन पहले ही ससुराल वापस आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था। वहीं मायके में आसपास के रहने वाले लोगों ने भी इसकी गवाही देते हुए आरोप लगाया कि कई बार सविता को उसका पति मायके में आकर ही मारपीट करता था।
विज्ञापन