फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mansa Devi ropeway did not operate even on the fourth day Haridwar

Haridwar: मनसा देवी रोपवे का संचालन चौथे दिन भी रहा ठप, टेक्निकल जांच में लग सकते हैं 15 दिन

Thu, 04 Jan 2024 08:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2024 08:19 AM IST
सार

मनसा देवी रोपवे का संचालन कर रही ऊषा ब्रेको कंपनी का अनुबंध समाप्त हो गया। इसके संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर और तकनीकी जांच के आदेश हाईकोर्ट से मिले हैं। नगर निगम रोपवे संचालन की समय सीमा समाप्त होने को लेकर पूर्व में गंभीर नहीं हुआ और वर्तमान में इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Mansa Devi ropeway did not operate even on the fourth day Haridwar
हरिद्वार मनसा देवी मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनसा देवी रोपवे का संचालन चौथे दिन बुधवार को भी नहीं हुआ। इसके चलते देश के विभिन्न राज्यों से गंगा स्नान के बाद माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा। वहीं, संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर निगम का रुख भी स्पष्ट नहीं हुआ। निगम का कहना है कि कंसलटेंट से परामर्श लिया जा रहा है। रोपवे संचालन की स्थिति तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


बता दें कि 31 दिसंबर को मनसा देवी रोपवे का संचालन कर रही ऊषा ब्रेको कंपनी का अनुबंध समाप्त हो गया। इसके संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर और तकनीकी जांच के आदेश हाईकोर्ट से मिले हैं। नगर निगम रोपवे संचालन की समय सीमा समाप्त होने को लेकर पूर्व में गंभीर नहीं हुआ और वर्तमान में इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त श्यामसुंदर का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप पहले कंसलटेंट की रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि रोपवे संचालन योग्य है या नहीं। यदि रोपवे संचालन करने योग्य है तो उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोपवे संचालन को लेकर निर्णय लेने में फिलहाल 15 दिन से अधिक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों पर मनमानी का आरोप
हरकी पैड़ी पर स्नान के बाद चंडी देवी रोपवे के संचालन होने की जानकारी पर कई श्रद्धलुओं ने उस ओर रुख किया। गंगा घाट के दूसरे छोर पर स्थित चंडी देवी मंदिर जाने के लिए सभी को ई-रिक्शा बुक करना पड़ा। आरोप है कि कई ई-रिक्शा चालकों ने खूब मनमानी की। 20 से 25 रुपये प्रति सवारी किराये की जगह चालकों ने सीधे 50 से 100 रुपये प्रति व्यक्ति की मांग की।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Transfer: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के प्रभार बदले, आदेश जारी

व्यापारियों को हो रहा भारी नुकसान
माता मनसा देवी रोपवे के टिकट काउंटर से पूर्व सैकड़ों दुकानें लगी हैं। फूल पत्ती, नारियल, चुंदरी और प्रसाद बेचकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। चार दिनों से रोपवे संचालन बंद होने से उनकी दुकानों से ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। कुछ चाय पान की दुकानें तो पूरी तरह बंद हो गई हैं। व्यवसायी नरेश और अजीत सिंह ने बताया कि ग्राहकों के न आने से व्यापार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed