{"_id":"6a898895ee8b3a665001b20b","slug":"kashish-won-the-debate-competition-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-152993-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में कशिश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में कशिश ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- महिला डिग्री कॉलेज में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से मौलिक कविता और कहानी लेखन व पठन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई। इनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
नेहा शर्मा, कशिश, रिदा ने हिंदी, अंग्रेजी और भारतीय संविधान की अनुसूचित भाषाओं में स्वरचित कविताओं व कहानियों का लेखन और पठन प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शिक्षा, समाज, संस्कृति, राष्ट्र और समकालीन विषयों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। शिवानी रावत को द्वितीय, वेदांशी को तृतीय और छाया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्राचार्य प्रो. शशि प्रभा ने कहा कि साहित्य विद्यार्थियों की संवेदनशीलता, चिंतनशीलता और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को भारतीय भाषाओं और साहित्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रीति आत्रेय, डॉ. यास्मीन अंसारी, डॉ. प्रेरणा पांडेय, डॉ. राखी सिंह, डॉ. निभा राठी, सुप्रिया, निशा, अनुराधा शर्मा, शिखा गुप्ता, अनुराधा चौधरी, अंकित गोयल, श्रीकांत, शुभम लोधा, विनीत कुमार, सीमा रानी, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।