फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attack on ASPA worker and chairman

Haridwar News: आसपा कार्यकर्ता व चेयरमैन पर हमला

Sun, 23 Aug 2026 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Attack on ASPA worker and chairman
कोतवाली क्षेत्र के गांव भौरी में शुक्रवार रात आजाद समाज पार्टी(आसपा) के कार्यकर्ता और नगर पंचायत चेयरमैन पर अज्ञात लोगों की ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत रामपुर, रुड़की चेयरमैन परवेज सुल्तान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे वह गोविंदपुर गांव से आजाद समाज पार्टी के सदस्य दीपक कुमार के साथ लौट रहे थे। भौरी गांव के पास गैस गोदाम के नजदीक करीब 15 से 20 अज्ञात लोगों ने उनकी स्कॉर्पियो को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वाहन पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि किसी तरह वाहन को वहां से निकालकर वह मौके से भागे। हमलावरों ने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed