फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Manipur burning for three months, Modi government sleeping

तीन महीने से मणिपुर जल रहा है, मोदी सरकार सो रही है : कांग्रेस

Sat, 22 Jul 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Manipur burning for three months, Modi government sleeping

विज्ञापन
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और हिंसा के विरोध में महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि तीन महीने से मणिपुर जल रहा है और मोदी सरकार सो रही है। उन्होंने कहा कि मणिुपर में बिगड़े हालात के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों जिम्मेदार है। कांग्रेस नेताओं ने मामले में तत्काल मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

शुक्रवार को कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा मणिपुर की घटना से साबित हो गया है कि केंद्र सरकार महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि बेटी बचाओे-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। पार्षद राजीव भार्गव और महावीर वशिष्ठ ने कहा कि मणिपुर की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। इस दौरान नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, कैलाश प्रधान, विजय प्रजापति, दिनेश वालिया, राकेश गुप्ता, शुभम जोशी, प्रशांत शर्मा, नितिन यादव, रेखा गुप्ता, एश्वर्य पंत, दीपक कोरी, मनीष गुप्ता, धनीराम शर्मा, शरद शर्मा, आर्यन राठौड़, आयुष सैनी, शौकत अली, आयुश चौहान, अज्जु खान, सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




--------

पुलिस के अनुरोध के बाद बदला प्रदर्शन का स्थान



- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य अतिथि गृह डामकोठी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और राहत कार्यों को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। वापसी में मुख्यमंत्री को भल्ला कॉलेज स्टेडियम से रवाना होना था। कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम चौराहे के पास प्रदर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला इसी रास्ते से गुजरना था। पुलिस अधिकारियों के अनुरोध करने पर कांग्रेस ने बाद में देवपुरा चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed