{"_id":"64bad3c5dbdefd7c7b0e5924","slug":"man-injured-in-fight-dies-case-against-eight-haridwar-news-c-5-1-drn1065-205912-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, आठ के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, आठ के खिलाफ केस
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद झुग्गी झोपड़ी में घुसकर परिवार के साथ मारपीट कर दी गई। पिता-पुत्र और पुत्री घायल हो गए। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, शिला पत्नी ध्यान सिंह निवासी लालजीवाला ने शिकायत देकर बताया कि नौ जुलाई की रात में बच्चों का फेसबुक को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद बड़े भी इस विवाद में आ गए। उनकी झुग्गी-झोपड़ी में सरिये, डंडे और पत्थर लेकर आठ लोग घुस आए। गाली-गलौज करते हुए शीला के पति ध्यान सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। सरियों और डंडों से बुरी तरह पीटा। जिससे वह बेहोश हो गया जबकि उसकी पुत्री काजल और पुत्र विजय के अलावा रामबीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 11 जुलाई को उपचार के दौरान ध्यान सिंह की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि जय शंकर, लल्ला, नरेन्द्र, बाबू, डालचंद, हरिओम, दामोदर, टहना निवासीगण लालजीवाला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।