फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Maharishi Kashyap's birth anniversary was celebrated with

Haridwar News: धूमधाम से मनाई महर्षि कश्यप की जयंती

Sat, 06 Apr 2024 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap's birth anniversary was celebrated with

विज्ञापन




I
I

Iजगजीतपुर की कश्यप कॉलोनी में किया गया जयंती पर आयोजनI

जगजीतपुर की कश्यप कॉलोनी में महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। महर्षि कश्यप से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ लेकर समाज के उत्थान के लिए शिक्षा के प्रति जागरूक व एकजुट रहने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि महर्षि कश्यप सोने के समान तेजवान थे। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। सुर-असुरों के मूल पुरुष मुनिराज कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहां वे पर-ब्रह्म परमात्मा के ध्यान में मग्न रहते थे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मुनिराज कश्यप नीति प्रिय थे और वे स्वयं भी धर्म-नीति के अनुसार चलते थे। दूसरों को भी इसी नीति का पालन करने का उपदेश देते थे। उन्होंने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया, चाहे इसमें उनके पुत्र ही क्यों न शामिल हों। महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह निर्भिक एवं निर्लोभी थे। कश्यप मुनि निरंतर धर्मोपदेश करते थे, जिनके कारण उन्हें महर्षि जैसी श्रेष्ठतम उपाधि हासिल हुई। इस मौके पर अमित कश्यप, कार्तिक राजपूत, चंद्रभान कश्यप, निक्कू कश्यप, ऋषभ कश्यप, विक्की कश्यप, विकास कुमार, नागेंद्र राणा, विवेक कश्यप, कृष्ण लाल प्रजापति, मुन्ना कश्यप, विजयपाल कश्यप, सूरज कश्यप, राहुल कश्यप, दीपक कश्यप, विक्की कश्यप, दिवेश कश्यप, फतेह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed