फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh 2021: Mahamandaleshwar and Kumbh Nagar will be Set up in 19 lakh square feet For Saints

महाकुंभ 2021: 19 लाख वर्ग फुट में बसेगा महामंडलेश्वर और संतों का कुंभ नगर

Fri, 02 Apr 2021 11:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 02 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Mahamandaleshwar and Kumbh Nagar will be Set up in 19 lakh square feet For Saints
टैंट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरिद्वार मेला प्रशासन ने सात संन्यासी समेत दस अखाड़ों के संतों की छावनी और महामंडलेश्वर नगर के लिए गौरीशंकर द्वीप, दक्ष द्वीप और बेलवाला के ध्यानकुंज में भूमि आवंटित कर दी है। 18 लाख 80 हजार वर्ग फुट भूमि आवंटन के बाद अखाड़ों ने अपनी-अपनी छावनियां लगाने के लिए सीमांकन शुरू कर दिया है। आगामी एक सप्ताह में अस्थायी निर्माण पूरे होते ही अखाड़ों के संतों की छावनियां गौरीशंकर द्वीप में बस जाएगा। इस तरह तीनों बैरागी समेत सभी 13 अखाड़ों को 31 लाख 46 हजार वर्ग फुट भूमि आवंटित हो गई है।

विज्ञापन


संन्यासी अखाड़ों को पूर्व में भूमि आवंटन नहीं होने से उनकी छावनियां अखाड़ा परिसर में बनी हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पहल पर तीनों बैरागी अखाड़ों के संतों को बैरागी क्षेत्र में 12 लाख 66 हजार वर्ग फुट भूमि आवंटन के बाद संन्यासी अखाड़े भी भूमि आवंटन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


महाकुंभ 2021: अखाड़ों-आश्रमों के लिए 2100 मीट्रिक टन राशन आवंटित, इतने रुपये है कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि की मांग पर मेला प्रशासन ने सभी दस अखाड़ों को गौरीशंकर द्वीप, दक्ष द्वीप और ध्यानकुंज के पास भूमि आवंटित की है। मेलाधिकारी दीपक रावत और अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने संतों और अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराई।

इसमें पंचायती बड़ा उदासीन को एक लाख वर्ग फुट दक्षद्वीप में जगह मिली है। महामंडलेश्वर नगर के लिए गौरीशंकर द्वीप में आठ लाख 24 हजार वर्ग फुट भूमि आवंटित हुई है। जबकि जूना अखाड़े को बेलवाला सेक्टर के ध्यानकुंज में सात लाख वर्ग फुट जमीन मिली है। बाकी आठ अखाड़ों को गौरीशंकर द्वीप में तीन लाख 56 हजार वर्ग फुट जमीन मिली है। शुक्रवार को आवंटित भूमि का सीमांकन कर अखाड़ों ने अस्थायी निर्माण शुरू करवा दिया है। छावनियां तैयार होते ही अखाड़ों के संत वहां शिफ्ट हो जाएंगे।

 दस अखाड़ों को भूमि आवंटन हो गया है। अखाड़े अपने स्तर से अस्थायी निर्माण करेंगेे। मेला प्रशासन पानी और शौचालय उपलब्ध कराएगा।
- हरबीर सिंह, अपर मेलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed