फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh 2021: 2100 metric tons of ration allotted for akharas and ashrams

महाकुंभ 2021: अखाड़ों-आश्रमों के लिए 2100 मीट्रिक टन राशन आवंटित, इतने रुपये है कीमत

Fri, 02 Apr 2021 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Apr 2021 10:42 AM IST
सार

कुंभ मेले में अखाड़ों, आश्रमों और धर्मशालाओं में पहुंचे साधु-संतों को भोजन कराने की व्यवस्था के लिए 2100 मीट्रिक टन राशन का आवंटन हो गया है।

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: 2100 metric tons of ration allotted for akharas and ashrams
राशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

कुंभ मेले में अखाड़ों, आश्रमों और धर्मशालाओं में पहुंचे साधु-संतों को भोजन कराने की व्यवस्था के लिए 2100 मीट्रिक टन राशन का आवंटन हो गया है। इसमें गेहूं पांच रुपये तो चावल छह रुपये और चीनी 17 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।

महाकुंभ 2021:  कुंभ के शाही स्नान में जाएंगी रोडवेज की 500 बसें, अलग-अलग राज्यों के लिए चलेगी विशेष बस सेवा

विज्ञापन


सरकार की ओर से भले से एक अप्रैल से महाकुंभ के लिए विधिवत रूप से अधिसूचना जारी की गई हो। अखाड़ों की ओर से पेशवाई निकालकर 11 मार्च को शाही स्नान कर महाकुंभ का आगाज कर दिया था। इसके चलते मार्च में ही देश के कोने-कोने से अखाड़ों की छावनियां में साधु-संत पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर अखाड़ों की ओर से खाद्य विभाग से राशन मुहैया कराने की मांग की जा रही थी। अब शासन की ओर से अखाड़ों, आश्रमों, धर्मशालाओं आदि के लिए 905 मीट्रिक टन गेहूं और 905 मीट्रिक टन चावल के साथ ही 300 मीट्रिक टन चीनी का आवंटन जारी किया है।

जिसमें गेहूं और चावल प्रतिदिन तीन-तीन सौ और चीनी सौ ग्राम की प्रतिव्यक्ति की दर से दी जाएगी। इसके अलावा कैरोसीन भी ढाई लाख लीटर जारी किया गया है, जो प्रतिदिन सौ व्यक्ति के लिए दस लीटर दिया जाएगा। कैरोसीन की कीमत 29 रुपये प्रति लीटर रखी गई है।

गोदाम से मिलेगा राशन

विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुंभ मेले में इस बार सरकारी राशन की दुकानें नहीं खोली जाएंगी, जबकि पहले कुंभ मेलों में सरकारी दुकानें खोली जाती थीं। राशन का वितरण सीधे ज्वालापुर गोदाम से किया जाएगा।

श्रद्धालु भी खरीद सकते हैं राशन

 कुंभ मेला के खाद्य नोडल अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि कुंभ मेले में अखाड़ों, आश्रमों को तो राशन दिया ही जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार जिला व मेला क्षेत्र के बाहर से आने वाले अकेले और परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालु भी आधार कार्ड दिखाकर सस्ती दरों पर राशन खरीद सकते हैं।

सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर मिलेगा राशन

अधिकारियों के अनुसार जिन अखाड़ों और आश्रमों को सस्ती दरों पर राशन की आवश्यकता होगी, उन्हें अपने यहां रहने वाले लोगों की संख्या के साथ तहसील परिसर में स्थित जिला मुख्यालय में आकर आवेदन करना होगा। इसके बाद कुंभ मेला के लिए भेजे गए खाद्य पूर्ति निरीक्षक जाकर सत्यापन करेंगे। उनके सत्यापन करने के बाद संबंधित क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट लगने के बाद ही राशन का आवंटन किया जाएगा।

विभाग की ओर से 3630 मीट्रिक टन गेहूं और चावल की डिमांड की गई थी। 1810 मीट्रिक टन ही दिया गया है। चीनी की मांग 600 मीट्रिक टन थी। इसकी मात्रा भी आधा कर दी गई है।
- केके अग्रवाल, नोडल, कुंभ मेला, खाद्यान्न 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed