फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mahadanion salute the spirit

महादानियों के जज्बे को सलाम

Mon, 01 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 01 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन और साईं कुटुंब समिति शिवालिकनगर की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया। कई युवा लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते भी दिखे। दोपहर बाद तक चले शिविर में  106 महादानियों ने रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान का संकल्प लिया।  

विज्ञापन

शिवालिकनगर में साईं कुटुंब समिति के कार्यालय परिसर में सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुए रक्तदान शिविर में सुबह से रक्तदानियों का आना शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक भी यह क्रम जारी रहा। युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने भी शिविर में शिरकत कर रक्तदान किया। रानीपुर क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान भी शिविर में रक्तदानियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में मौजूद जिला चिकित्सालय हरिद्वार के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसएन खान ने बताया कि रक्तदान करने से लोगों में रक्त का संचार बढ़ता है। सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। साईं कुटुंब समिति के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


खुद रक्तदान नहीं कर सके विधायक
विधायक आदेश चौहान भी शिविर में रक्तदान करने पहुंचे। लेकिन जांच के दौरान उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें रक्तदान नहीं करने की सलाह दी। विधायक आदेश चौहान चाहते हुए भी रक्तदान नहीं कर सके। ऐसे कई और लोग भी थे जो चाह कर भी रक्तदान नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका विशेष योगदान
साईं कुटुंब समिति की अध्यक्ष पूनम कपिल, सचिव विजय गुप्ता, प्रवीण कपिल, अमित मेहता, सारिका गौड, विनोद कुमार, ओमप्रकाश, मिली, हर्षित, राज मल्होत्रा, श्वेता गुप्ता, अमित कुमार, आदित्य शर्मा, अदिति शर्मा हेमंत, कविता, कपिल गौड़, नितिन, पंकज गुप्ता, राजेश चौहान, अमित चतुर्वेदी, आभा चतुर्वेदी, संगीता भाटी, हेमलता चौहान कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, प्रदीप चौहान आदि का शिविर में विशेष सहयोग रहा।


कैंप छोड़कर शिविर में आए
अर्द्धकुंभ मेले में साईं समिति मुरादाबाद और डांडी, देहरादून की ओर से संयुक्त सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर के आयोजन के बारे में अमर उजाला में खबर पढ़कर पता चला तो समिति के पदाधिकारी मनोज कुमार और एनके शर्मा आदि भी शिविर का हिस्सा बनने पहुंचे। उन्होंने आयोजकों को जनहित के इस प्रयास के लिए बधाई दी। साईं कुटुंब समिति ने प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया।

यह डाक्टर रहे मौजूद
डॉ. एसएन खान, डॉ. अखिलेश, उमेश सैनी, हरीश सेमवाल, रैना नैयर, राखी जितवाण, वाणिक चौधरी, महेश कुमार, कलीम अंसारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed