फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lord Vishnu will go into Yoga Nidra from today

आज से योगनिद्रा में चले जाएंगे भगवान विष्णु

Mon, 19 Jul 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu will go into Yoga Nidra from today
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु पाताल लोक में योग निद्रा में चले जाते हैं। वे देवोत्थान एकादशी के दिन अपनी योग निद्रा से बाहर आते हैं। इन चार महीनों के दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। 14 नवंबर के बाद ही मांगलिक कार्य आरंभ होंगे। इस वर्ष 19 नवंबर से 13 दिसंबर तक कुल 12 लग्न हैं। इसके बाद अगले वर्ष 15 जनवरी 2022 के बाद शुभ मुहूर्त शुरू होगा।
विज्ञापन

देवशयनी एकादशी के साथ ही मंगलवार (आज) से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। 20 जुलाई से शुरू होने वाला चातुर्मास 14 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान मांगलिक और शुभ कार्य नहीं होंगे। विधि-विधान से भगवान का पूजन अर्चन करने से समस्त कष्टों का निवारण होगा। साधु-संत भी चार माह तक एक ही स्थान पर ठहरकर भगवान का ध्यान करेंगे।
विज्ञापन

देवशयनी एकादशी 20 जुलाई को है। इस तिथि से मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, जनेऊ आदि शुभ कार्यों पर चार माह तक विराम लग जाएगा। पंचांगों के अनुसार आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी मनाई जाता है। भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार देवशयनी एकादशी से ही चातुर्मास की गणना होती है। वहीं कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवोत्थान एकादशी तक इसकी अवधि मानी जाती है। इसके कारण 14 नवंबर तक सभी मांगलिक कार्य वर्जित हो जाएंगे। चातुर्मास में विधि-विधान से पूजन अर्चन करने से समस्त फलों की प्राप्ति होती है। इन विशेष मुहूर्त में दान व पूजा पाठ करने से कष्ट और रोगों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed