फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lord Mahavir teaches love: Jain

प्रेम की शिक्षा देते हैं भगवान महावीर : जैन

Thu, 23 Sep 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahavir teaches love: Jain
भेल स्थित जैन मंदिर में आयोजित दक्षलक्षण महापर्व में भाग लेती महिलाएं । - फोटो : HARIDWAR
दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर उद्योगपति संदीप जैन ने कहा कि भगवान महावीर के उपदेश प्रेम और क्षमा भाव की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलकर समाज में सौहार्द का माहौल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

जैन समाज द्वारा भेल स्थित जैन मंदिर में आयोजित दक्षलक्षण महापर्व का बुधवार को समापन हो गया। दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर मदिर में क्षमावाणी पर्व का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मंदिर में सामूहिक अभिषेक, शांति धारा, नित्य पूजन आदि किया गया। रात्रि में सामूहिक महाआरती के बाद महिला मंडल शिवालिक नगर की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। निशा प्रिया जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। छोटे बच्चों की ओर से बड़ो का सम्मान नामक नाटक पेश किया गया।
विज्ञापन

वर्धमान जैन परिषद सेक्टर 4 भेल कमेटी में उद्योगपति संदीप जैन, समाजसेवी ओमप्रकाश जैन एवं वर्धमान जैन परिषद के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद जैन को संरक्षक पवन कुमार जैन ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना जैन, उपाध्यक्ष रुपाली जैन, कोषाध्यक्ष अंजलि जैन, सांस्कृतिक मंत्री पारुल एवं कविता जैन, प्रचार मंत्री अंशिका जैन सदस्य टीना जैन, रजनी जैन, कविता अमित जैन, ज्योति जैन, शिखा जैन, नेहा जैन, अन्नू जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed