फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lochan Sehra, General Observer appointed by the

Haridwar News: एआरओ और नोडल को दिए तैयारी के निर्देश

Sat, 30 Mar 2024 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lochan Sehra, General Observer appointed by the
Iलोकसभा चुनाव संपन्न कराने लिए तैनात तीनों प्रेक्षकों ने की समीक्षा बैठकI
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा, पुलिस प्रेक्षक चंदन चौधरी तथा व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्यों के लिए नियुक्त एआरओ, नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चुनाव की अभी तक की तैयारियों की समीक्षा की।

लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए निर्देशित किया। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी गलती भी निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित कर सकती है, इसलिए गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं है। यदि किसी भी स्तर पर कोई समस्या है तो उसका समाधान समय से कर लिया जाए।
विज्ञापन




पुलिस प्रेक्षक चंदन चौधरी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संवेदनशील जगहों में समय-समय पर फ्लैग मार्च किया जाए। इंटेलिजेंस विंग और अधिक सक्रिय होकर कार्य करे। गश्त के दौरान वीडियोग्राफी की जाए। व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम ने एफएसटी, एसएसटी टीमों को राजनीतिक आयोजनों की वीडियोग्राफी इस प्रकार करने को कहा, जिससे कोई भी वस्तु रिकॉर्ड होने से न छूट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, सीडीओ प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेंद्र सिंह नेगी, प्रशिक्षु आईएएस दीपक सेठ, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed