फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Local residents created a ruckus in the guest house located

Haridwar News: देह व्यापार पर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Mon, 27 Nov 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Local residents created a ruckus in the guest house located
Iगेस्ट हाउस के बाहर किया प्रदर्शन, संचालक के बहिष्कार का लिया निर्णयI
विज्ञापन


देवपुरा के पास स्थित गेस्ट हाउस में देह व्यापार का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए महिला और पुरुष बड़ी संख्या में गेस्ट हाउस के बाहर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने संचालक का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया।



प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार और कांफेशनर की दुकान की आड़ शराब बेची जा रही है। कहा कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। कहा कि मायापुर चौकी में मामले की लिखित में भी शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने छापा भी मारा। आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। पार्षद ललित रावत का आरोप है कि क्षेत्र में देह व्यापार के विरुद्ध आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन क्षेत्र की महिलाएं पुलिस पर ही बिफर पड़ीं। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि कॉलोनी से महिलाओं का निकलना मुश्किल हो रहा है। नशेड़ी अक्सर कॉलोनी में बवाल करते रहते हैं, लेकिन काई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन








Iकार्रवाई के नाम पर की गई खानापूर्ति : पार्षदI

पार्षद ललित रावत ने आरोप लगाया कि गेस्ट हाउस में बीते एक सप्ताह में दो बार छापा मारा गया, लेकिन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस की यह कार्रवाई कोरमपूर्ति तक सीमित रही। गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आबकारी विभाग की टीम ने भी छापा मारा। इसका भी कोई परिणाम नहीं मिला।






Iप्रदर्शन में ये रहे शामिलI

प्रदर्शन करने वालों पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जगत सिंह रावत, दीपक पांडे, मनीष रावत, रवि मिश्रा, विपिन शर्मा, गीता उप्रेती, वर्षा पोखरियाल, रितु उप्रेती, वंदना पांडे, उमा जोशी, सीमा भट्ट, सरिता पांडे, ललिता पांडे, निधि असवाल, कुसुम रावत, हेमा रावत, ममता पांडे, सुशील रावत, आयुषी रावत, मालती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed