{"_id":"62c2ff0df075f448c92de24d","slug":"lightning-blew-day-s-rest-and-night-s-sleep-haridwar-news-drn4163012185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के फाल्टों ने उड़ाई लोगों की रातों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के फाल्टों ने उड़ाई लोगों की रातों की नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमसभरी गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई है। बढ़ती खपत से कम क्षमता के ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं। ऐसे में दिन के साथ रात को भी बिजली गुल हो जाती है। बिजली की कटौती ने लोगों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ा दी। बिजली कटौती से आम से लेकर खास परेशान है।
रविवार की देर रात ज्वालापुर, चौहानान, हज्जाबान, कस्साबान, पीठ बाजार, पुरानी अनाज मंडी, कैथवाड़ा, लोधामंडी, मैदानियान, कनखल और जगजीतपुर सहित कई इलाकों में विद्युत लाइन में फाल्ट आने के बाद आपूर्ति ठप हो गई। कई घंटे तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ज्वालापुर कोतवाली के सामने लाइन में फाल्ट को ठीक करने में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग गया। रात करीब 11:45 बजे आपूर्ति सुचारु हुई। लेकिन, इसके बाद फिर विद्युत लाइनों में फाल्ट आ गया। रातभर बिजली कभी चालू तो कभी बंद होती रही। भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से लोग रातभर बेहाल रहे और सो नहीं पाए।
सोमवार को भी दिनभर बिजली की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला, खड़खड़ी, भीमगोड़ा और कनखल, जगजीतपुर, जमालपुर कलां सहित कई इलाकों में बिजली कटौती की गई। बिजली कटौती से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। छोटे-छोटे उद्योग धंधों वालों का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि फाल्ट होने के कारण शट डाउन लेना पड़ रहा है। बिजली की लाइनों पर अधिक लोड पड़ने से फाल्ट आ जाता है।