फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Let the construction be completed, the appearance of the city will change

निर्माण पूर होने दो, बदल जाएगी हरिद्वार शहर की सूरत : शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक

Fri, 24 Jul 2020 01:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Let the construction be completed, the appearance of the city will change
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शहर में करोड़ों की लागत के विकास कार्य चल रहे हैं। ऐसे में खुदाई से लोगों को दिक्कत हो रही है। कुछ समय का इंतजार करे, शहर की पूरी सूरत बदल जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डामकोठी में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से शहर के अलग अलग प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की और समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में इस समय बिजली की लाइनों को भूमिगत करने, गैस पाइप लाइन बिछाने और सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इ
विज्ञापन


सलिए हर तरफ सड़कें खुदी हुई हैं। बारिश के कारण लोगों को दिक्कत भी हो रही है। आगे चलकर इन सबका का फायदा भी लोगों को मिलने वाला है। गैस पाइप लाइन का काम 70 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह निर्माण कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। नवंबर महीने से टूटी सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इन निर्माण कार्यों के बाद दिसंबर के अंत तक शहर की सूरत बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी राय मशविरा करेंगे

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कहा कि शुक्रवार को देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगा को चैनल स्कैप घोषित करने वाले शासनादेश पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि शासनादेश को बदलने को लेकर सरकार कानूूनी परामर्श ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद गंगा सभा, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ हरिद्वार में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed