{"_id":"585d59eb4f1c1ba107e3acf8","slug":"legislator-and-mayor-raging-at-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक और मेयर पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक और मेयर पर भड़के लोग
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल के लिए भूमि देने पर हो रही देरी पर महानगर व्यापार मंडल व्यापारियों ने शहर विधायक और मेयर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि विधायक 15 साल में शहर को अस्पताल नहीं दे सके, लेकिन अब कांग्रेस सरकार अस्पताल देने को कसरत कर रही है, तो निगम भूमि भी देने को तैयार नहीं है।
शुक्रवार को शिवसदन भूपतवाला के सामने महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया। सुनील सेठी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार संत बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद उपेक्षित है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए अस्पताल के लिए स्वीकृति दी। अस्पताल बनाने के लिए सीएमओ से लेकर शासन के अधिकारी भूमि चिह्नित कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम के मेयर अस्पताल के लिए भूमि नहीं दे रहे हैं। आरोप लगाया कि मेयर विधायक की कठपुतली बने हुए है।
कार्यवाहक अध्यक्ष पूरण पांडेय ने कहा कि विधायक 15 सालों में अस्पताल के लिए प्रस्ताव भी नहीं भेज सके। विधायक की नाकामी जनता के सामने है। इस मौके पर हरीश साहनी, संरक्षक कवि राज शर्मा, किरन शर्मा, मनोज महंत, रोशन लाल पुटैला, रेनूका गिरि, संगीता कपूर, पुष्पा उपाध्याय, राजेश सुखीजा, हरि नारायण, आकाश भाटी, संदीप भट्ट, प्रीत कमल, नीतिन यादव, विशाल, निषाद, तुषार कपिल, शिवकुमार, विक्की राजपूत, रितेंद्र, कपिल, पंकज सुखीजा, अजय वाधवा, मोनू राजपूत, थानेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड पहले ही सर्वसम्मति से पारित कर चुका है। मौके पर जमीन कम है अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराने के लिए शासन को इस बारे में पत्र भी भेजा गया है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे है। कांग्रेसियों को शोर मचाने के बजाय अपनी सरकार पर दबाव बनाकर समस्या समाधान कराना चाहिए लेकिन हकीकत यह है कि इन नेताओं को जनता की समस्याओं से नहीं केवल अपनी राजनीति चमकाने से मतलब है।
- मनोज गर्ग, मेयर हरिद्वार।