{"_id":"6207cc2136557b5456513f23","slug":"leave-all-work-vote-first-haridwar-news-drn4039335160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब छोड़कर काम, पहले करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब छोड़कर काम, पहले करें मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में हुई गोष्ठी में छात्र-छात्राओं समेत सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व के दिन सब काम छोड़कर पहले मतदान करने का आह्वान किया गया। लोगों से निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान पर जोर दिया गया।
शनिवार को कॉलेज में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डा. एसके बत्रा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार सबसे बड़ा हथियार है। लोकतंत्र के जरिए ही मजबूत और सशक्त सरकार को चुना जा सकता है इसलिए शत-प्रतिशत मतदान के लिए सभी को मताधिकार के लिए आगे आने की जरूरत है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एसके माहेश्वरी ने कहा कि देश का लोकतंत्र दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र में आता है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका है। संदीप रावत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के श्यामशरण नेगी, आजाद भारत के प्रथम वोट डालने वाले व्यक्ति थे। मुख्य अनुशासन अधिकारी डा. सरस्वती पाठक ने कहा कि लोकतंत्र का आधार उसके मतदाता होते हैं। इनमें भी युवा वर्ग अहम भूमिका निभाता है। इसी वजह से मत का मूल्य बहुत अधिक बढ़ भी जाता है। इस मौके पर राजनीति विज्ञान के विभागध्यक्ष विनय थपलियाल, डा. अमिता श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल, दिव्यांश शर्मा, योगेश्वर, मोहम्मद फहीम आदि मौजूद रहे।