फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Landlord fined 10,000, 35 verified

Haridwar News: मकान मालिक पर 10 हजार जुर्माना, 35 का सत्यापन किया

Thu, 26 Feb 2026 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Landlord fined 10,000, 35 verified
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। 35 लोगों का मौके पर ही सत्यापन किया जबकि बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बृहस्पतिवार की सुबह बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, कबाड़ियों और घरेलू नौकरों के सत्यापन को लेकर चंद्रपुरम सोसाइटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान 35 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया। घर-घर जाकर किरायेदारों, घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन न कराने पर एक मकान मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि मौके पर 81 पुलिस अधिनियम के तहत आठ व्यक्तियों के 250-250 रुपये के चालान किए गए, जिससे कुल 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बिना सत्यापन किरायेदार या घरेलू नौकर रखने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। मकान मालिकों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां रह रहे किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का जल्द सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed