{"_id":"6839f8cdd6b501c2c70b30d3","slug":"lakhs-of-rupees-and-jewellery-stolen-from-inside-the-house-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-133560-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर के अंदर से लाखों की रकम और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर के अंदर से लाखों की रकम और जेवरात चोरी
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में घर से नकदी और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार विकास बेलवाल निवासी ग्राम पंचायत टिहरी भागीरथी नगर कॉलोनी ने तहरीर देकर बताया कि 27 मई को वह चंडीगढ़ गया था। घर पर उसकी मां अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे उसकी मां सीता देवी घर पर ताला लगाकर पड़ोस में खाना खाने गई थी। जब दोपहर 2:30 बजे घर पर आई तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था।
अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे 2.37 लाख रुपये, पर्स जिसमें एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक व सोने की अंगूठी, चेन आदि गायब थे। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं।