फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lab technicians protested while working with black lace

लैब टेक्नीशियनों ने काला फीता बांधकर काम करते हुए जताया विरोध

Wed, 01 Jul 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Lab technicians protested while working with black lace
मांगों को लेकर कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर कार्य करते उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोस? - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार से प्रांतीय संघ के आह्वान पर लैब टेक्नीशियनों ने कैडर रिव्यू, एसीपी लाभ रिक्त पदों पर नियुक्ति तथा सरकार द्वारा प्रतिमाह एक दिन की वेतन कटौती के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के पहले दिन काला फीता बांधकर विरोध किया। जिलाध्यक्ष महावीर चौहान ने कहा कि आंदोलन चरणबद्ध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सीएमओ का स्वागत करते हुए अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। सीएमओ के द्वारा एसीपी हेतु आदेश जारी किए जाने पर उनकी सराहना की। इस दौरान जिला सचिव अरविंद सैनी, प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, उमेश सैनी, नितिन शर्मा, कुंती सिसोदिया, सारिका कोठियाल, आशा शर्मा, प्रदीप कुमार, अनुपाल, हेमंत बोरा, पवन कश्यप, उपेंद्र पंवार, सुरेश बेलवाल, प्रकाश रावत, जितेंद्र रावत, अजय मौर्य आदि ने अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed