फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   KV now preparing to close

अब केवी बंद करने की तैयारी

Sat, 18 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार।
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार। Updated Sat, 18 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भेल प्रबंधन ने विद्या मंदिर इंटर कालेज के बाद अब केवी (केंद्रीय विद्यालय) संचालित करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए केवी संगठन को पत्र भेजा गया है। पत्र में अगले शैक्षिक सत्र से स्कूल संचालन में असमर्थता जताई गई है। भेल के इस फैसले की जानकारी मिलने पर लोगों ने पहले रानीपुर विधायक आदेश चौहान और फिर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से स्कूल संचालन जारी रखने की मांग की है।


भेल टाउनशिप में स्थित स्कूलों का संचालन ईएमबी (एजुकेशन मैनेजमेंट बोर्ड) करता है। पिछले साल भेल ने विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर एक को बंद कर दिया। लोगों ने स्कूल बंद करने का पुरजोर विरोध किया और मुहिम भी चलाई। इसके बावजूद स्कूल हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। अब केवी बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। भेल के महाप्रबंधक मानव संसाधन एसके अग्रवाल की ओर से केवी संगठन के एडिश्नल कमिश्नर जीके श्रीवास्तव को प्रधानाचार्य के माध्यम से पत्र भेजा है। जिसमें आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए अगले शैक्षिक सत्र से स्कूल संचालन में असमर्थता जताई गई है। माना जा रहा है कि अगले शैक्षिक सत्र से केवी भी विद्या मंदिर इंटर कालेज की तरह बंद कर दिया जाएगा। ऐसी जानकारी मिलने पर अमित पाठक, अतुल वशिष्ठ, संगीत चौहान, रत्नेश मिश्रा, विनय प्रताप, सिमरन दास रंजीत झा आदि रानीपुर क्षेत्रवासियाें ने विधायक आदेश चौहान और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से इस विषय पर तत्काल कार्यवाही कर स्कूल संचालन जारी रखने की मांग की। उनका कहना है कि स्कूल बंद होने से 1800 बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed