फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kunbnagri adjoining forests will be reconstructed

कुंभनगरी से सटा जंगल भी खंगाला जाएगा

Wed, 02 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 02 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kunbnagri adjoining forests will be reconstructed

हरिद्वार। देश-दुनिया में हो रही सिलसिलेवार आतंकी घटनाओं के मद्देनजर अर्द्धकुंभ की सुरक्षा को लेकर अर्द्धकुंभ पुलिस कोताही बरतने के मूड़ में नहीं है। इसी के दृष्टिगत 15 दिसंबर से अर्द्धकुंभ मेला की समाप्ति तक समय-समय पर कुंभनगरी से सटे घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलेगा। एक-एक झुग्गी झोपड़ी खंगालने की तैयारी है।

विज्ञापन


पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट अर्द्धकुंभ पुलिस ने तैयार कर लिया है। कई माह से अर्द्धकुंभ पुलिस ने युद्धस्तर पर सत्यापन अभियान छेड़ा हुआ है। होटल, लॉज, आश्रम, धर्मशाला ही नहीं बल्कि स्कूल कालेज, औद्योगिक इकाईयों पर भी फोकस किया गया है। हर कर्मचारी का सत्यापन कराया जा रहा है। लेकिन अब अर्द्धकुंभ पुलिस का पूरा ध्यान सुरक्षा पर है। चौकसी तक पुलिस ठहरना नहीं चाहती है बल्कि पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाने का प्लान बनाया गया है। डीआईजी अर्द्धकुंभ मेला जीएस मर्तोलिया ने बताया कि कुंभनगरी के गंगा घाट, जगह जगह बसी झुग्गी बस्ती से लेकर आसपास के जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाला जाएगा।
विज्ञापन


15 दिसंबर से यह अभियान चलेगा। पुलिस फोर्स के अलावा, पीएसी एवं पैरामिलिट्री फोर्स को भी सर्च ऑपरेशन की कमान सौंपी जाएगी। डीआईजी के मुताबिक आतंकी घटनाओं को देखते हुए कोई भी रिस्क नहीं लिया जा सकता है। इसलिए हर प्वाइंट पर ध्यान दिया जा रहा है। हरकी पैड़ी ही नहीं बल्कि पूरे कुंभ क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर मजबूत खाका खींचा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक स्तर का अधिकारी इस सर्च ऑपरेशन की कमान संभालेगा। यह अभियान कुंभ खत्म होने तक लगातार समय समय पर चलता रहेगा। डीआईजी ने आमजन से अपील कि की यदि वह कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को अपने आस पास पाए या देखें तो पुलिस की मदद करने को आगे आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed