{"_id":"5da0c6bf8ebc3e016c13aa13","slug":"kumbh-started-by-starting-construction-of-three-ghats-haridwar-news-drn322535351","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घाटों के निर्माण शुरू करने से हुआ कुंभ का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घाटों के निर्माण शुरू करने से हुआ कुंभ का आगाज
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ 2021 की कार्ययोजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों की धरातल पर शुरुआत का आगाज हो गया है। सिंचाई खंड हरिद्वार ने कुंभ योजना में स्वीकृत आठ नए स्नान घाटों में से तीन का निर्माण व विस्तारीकरण का काम प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ कुंभ योजना में स्वीकृत चौथा काम कांवड़ पटरी चौड़ीकरण का भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
सिंचाई खंड हरिद्वार ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवासीय क्षेत्र खन्ना नगर में 2 करोड़ 50 लाख रुपये लागत से गोविंद घाट के विस्तारीकरण से कुंभ 2021 के कार्यों की शुरुआत हुई है। इसके साथ ही ऋषिकुल विद्यापीठ के पास रामघाट और उपनगरी कनखल में सतीघाट के सामने स्क्रैप चैनल पर लगभग चार करोड़ रुपयेेे की लागत से नया घाट बनना शुरू हो गया है। कांवड़ पटरी का चौड़ीकरण का काम भी कुंभ 2021 की योजना से शुरू हो गया है। कुंभ कार्ययोजना में 46 करोड़ रुपये लागत की इस योजना को 2020 की कांवड़ यात्रा से पहले कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
नहर में पानी होने से घाट बनाने में दिक्कत
गंगनहर बंदी के कुंभ योजना में बनाए जाने वाले घाटों का निर्माण शुरू हो चुका है। तीन घाटों पर एक साथ काम शुरू किया है। लेकिन नहर में अभी एक से डेढ़ मीटर तक पानी आ रहा है जिससे दिक्कत आ रही है। खनन बंदी भी एक बड़ी समस्या तो है, लेकिन काम शुरू करा दिया गया है। स्वीकृत अन्य घाटों का काम भी शीघ्र शुुरू होगा। नगर में पानी के लेबिल तक नहर बंदी में काम पूरा करा लिया जाएगा और ऊपर का काम आगे चलता रहेगा।
विज्ञापन
- पुरुषोत्तम, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड हरिद्वार
नेचुरल पानी ही चल रहा है
मायापुर से नहर जो पानी चल रहा है वह नेचुरल है तथा हरकी पैड़ी पर स्नान लायक गंगाजल उपलब्ध है जो पानी नहर में है उसको छोड़ा नहीं जा रहा है वह रिस कर आ रहा है। घाटों को निर्माण करने के लिए सिंचाई विभाग को पानी रोकने के लिए बंधा बनाना पड़ेगा।
- विक्रांत सैनी, सहायक अभियंता उत्तरी खंड गंगनहर हैडवर्क्स