{"_id":"580a4a914f1c1bf36e704ed7","slug":"kotwali-police-station-and-vacan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पड़े हैं थाने और कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली पड़े हैं थाने और कोतवाली
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में थाने और कोतवाली भगवान भरोसे हैं। एक पखवाड़े से थाने कोतवाली सूने पड़े हुए है। कहीं कोतवाल तो कहीं एसओ की कुर्सी खाली पड़ी है और चौकियों तो बेहिसाब है। ये आलम त्यौहारी सीजन के वक्त है। एसएसपी की तबादला सूची पर जब से विवादों की छाया पड़ी है तब से जिले में स्थिति ठीक ठाक नहीं है।
हालांकि, एसएसपी ने पांच अक्तूबर को फिर से 38 दारोगाओं की सूची जारी की थी पर कुर्सी किसी को नहीं सौंपी थी। दो एसओ हटा दिए गए थे लेकिन तब से थाने, कोतवाली और चौकी जुगाड़ व्यवस्था के तहत चल रही है। त्योहारी सीजन में अपराधिक गैंग भी सक्रिय हो जाते हैं और घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। कुछ आपराधिक जाति दीपावली के पर्व पर वारदात को अंजाम देना शुभ मानती हैं। ऐसे में थाने और कोतवाली में जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं होना चिंता का विषय है।
ये थाने कोतवाली है खाली
हरिद्वार, कनखल, श्यामपुर, रुडकी सिविल लाइन, लक्सर, ज्वालापुर कोतवाली खाली हैं। यहां से एसओ निरीक्षक हटा दिए गए लेकिन उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं हुई। चौकियों की लिस्ट तो बेहद ही लंबी है। एक तरह से पूरे शहर की चौकी पर कोई प्रभारी ही नहीं है। हरिद्वार शहर की सबसे महत्वपूर्ण रेल चौकी पर कोई तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी साहब से जल्द से जल्द स्थायी तैनाती कर देने के लिए बातचीत की जाएगी। अपराध नियंत्रण के प्रभावी निर्देश दिए गए है।
- मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी