फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Korana case crossed seven hundred, Roorkee left Haridwar behind

आठ माह बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा सात सौ के पार

Sat, 15 Jan 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Korana case crossed seven hundred, Roorkee left Haridwar behind
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को कुंभ के दौरान हुए कोराना के प्रसार की याद आने लगी है। शनिवार को जनपद में 722 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतने ही मरीज इससे पहले 15 मई को आए थे। खास बात यह है कि इस बार हरिद्वार शहर क्षेत्र में कम और रुड़की में ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी के साथ बढ़ रही है। अब हर दिन कोरोना के मामले बढ़कर सामने आ रहे हैं। 12 जनवरी से कोरोना पॉजिटिव के मामले दो सौ से बढ़कर यह आंकड़ा तीन सौ और फिर चार सौ को भी पार कर गया था। शुक्रवार को कोरोना के 409 मरीज सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में शनिवार को भारी उछाल होना सामने आया है। शनिवार को 722 कोरोना के मरीज जनपद हरिद्वार में मिले हैं। कोरोना के यह मामले 15 मई के बाद के इतनी संख्या में आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए मामलों में 176 केस धर्मनगरी हरिद्वार के हैं। रुड़की क्षेत्र में सबसे अधिक 237 केस सामने आए हैं। बहादराबाद क्षेत्र में 93, नारसन ब्लॉक क्षेत्र में 19, लक्सर में 12 केस, भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र में 28 और खानपुर में 1 केस सामने आया है। बाहरी जिलों और राज्यों के लोगों की संख्या 156 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में 9 मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी 21 मरीज भर्ती हो गए हैं। कोविड केयर सेंटरों में 42 मरीज भर्ती हो चुके हैं। होम आइसोलेशन में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 1618 पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 1690 एक्टिव केस हो गए हैं। जनपद में कुल मरीजों की संख्या 54664 हो गई है। अभी कुल 8817 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद भर में 7648 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जनपद में एक्टिव कंटेनमेंट जोन पांच हो गए हैं। शनिवार को 44 कोरोना के मरीज ठीक भी हुए हैं।
एक सप्ताह के आंकड़े
तारीख - मरीज
09 जनवरी - 318
10 जनवरी- 202
11 जनवरी- 263
12 जनवरी- 351
13 जनवरी- 429
14 जनवरी- 409
15 जनवरी- 722
नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन
कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से कोविड गाइडलाइन तो जारी कर दी, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा। मकर संक्रांति के गंगा स्नान को ही बात करें तो स्नान हरकी पैड़ी क्षेत्र में तो प्रतिबंधित कर दिया गया था और बराबर के घाटों पर उमड़ी भीड़ को कोई रोकने-टोकने वाला नहीं था। न ही कोई कोविड नियमों का पालन कराने वाला था। इसी तरह बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर भी कोविड नियम खूब टूट रहे हैं।
एक फैक्टरी में बनेगा कोविड केयर सेंटर
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिडकुल स्थित एक फैक्टरी में कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है। इस कंपनी में पहले भी कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। अब फिर से उसे बनाने की तैयारी तेज कर दी गई हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया जा सके।

वैसे तो पहले ही कोविड गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अब कोरोना संक्रमण बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
- विनय शंकर पांडेय, डीएम, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed