फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   KLCA won the match by 162 runs

Haridwar News: केएलसीए ने 162 रन से जीत लिया मैच

Thu, 27 Nov 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
KLCA won the match by 162 runs
प्रथम हरिद्वार कप में मेधावी ​खिलाड़ी को सम्मानित करते अति​थि।स्रोत- आयोजक संस्था
प्रथम हरिद्वार कप 2025 में जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शानदार मंच मिल रहा है। कप के लीग मैचों में लवलीत तांगड़ी (गोपी) 10 मैच में तीन शतकों और दो अर्द्धशतकों की मदद से सर्वाधिक 616 रन और 18 विकेट लेकर लीग में नंबर एक पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को केएलसीए ग्राउंउ पर पैशनेट क्रिकेट अकेडमी (पीसीए) रुड़की और किशोरी लाल क्रिकेट अकैडमी (केएलसीए) हरिद्वार के बीच खेले गए मैच में केएलसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान लवलीत तांगड़ी ने जिम्मेदारी से खेलते हुए शानदार 73 रन, अश्विनी मौर्य ने 61, देवराज मलिक ने 43, आयुष खरोला ने 29 और विक्की यादव ने 27 रन बनाए। पैशनेट की ओर से राज और मनीष गौर ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पैशनेट की टीम 24.1 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई। केएलसीए ने 162 रन से मैच जीत लिया। पीसीए की ओर से मनीष गौर ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। केएलसीए की तरफ से शिवांश शर्मा, ऋषभ बहुखंडी, विशाल सिंह रावत, लवलीत तांगड़ी ने 2-2 और देवराज मलिक ने 1 विकेट लिया। पुनीत पालीवाल की ओर से लवलीत तांगड़ी को मैन ऑफ द मैच और राज को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार केएलसीए ग्राउंड पर जीसीए और केएलसीए के बीच, इसीए ग्राउंड पर एआरसीसी और इसीए और एआरसीसी ग्राउंड पर एफसीसी और आरएससीए के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed