फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   KLCA won the first match by 108 runs

Haridwar News: केएलसीए ने 108 रन से जीता पहला मैच

Wed, 28 May 2025 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
KLCA won the first match by 108 runs
हरिद्वार। जिला हरिद्वार की सभी क्रिकेट अकेडमी ने मिलकर सभी आयु वर्ग का टूर्नामेंट करने का फैसला लिया है। इस टूर्नामेंट के आयोजन से जिले के बच्चों को सालभर ज्यादा से ज्यादा और उच्च श्रेणी की क्रिकेट खेलने को मौका मिलेगा। सबसे पहले सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता होगी। प्रथम हरिद्वार कप-2025 में जिले की कुल 19 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर एक टीम को कम से कम 18 मैच मिलेंगे, ये टूर्नामेंट लगभग दो महीने चलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रथम हरिद्वार कप- 2025 का पहला मैच एचसीसी ग्राउंड जमालपुर में केएलसीए और एसएससीए के बीच खेला गया। केएलसीए ने पहले बल्लेबाजी कर 228 रन बनाए। टीम की तरफ से लवलीत तांगड़ी ने 112 रन और जोंटी राणा ने 50 रन बनाए। एसएससीए के अंकुर नयन ने तीन, कृष्णा राव ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएससीए की टीम 27.4 ओवर में 120 रन पर आउट हो गई। ये मैच केएलसीए ने 108 रन से जीत लिया। एसएससीए की ओर से हर्षित यादव ने 30 और अक्षय राणा ने 27 रनों का योगदान दिया। केएलसीए की ओर से लवलीत तांगड़ी, सुधांशु राणा, पर्व देशवाल ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव चौधरी और संजय शर्मा की ओर से लवलीत तांगड़ी को मैन ऑफ द मैच और अंकुर नयन को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, सुनील तोमर, रोशन तांगड़ी, राजेश तांगड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed