फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kishore Upadhyay's health deteriorated

किशोर उपाध्याय की तबीयत बिगड़ी

Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की तबियत रविवार को दोपहर कार्यक्रम के दौरान बिगड़ गई। तेज बुखार के कारण उन्हें मंच पर ही ठंडे पानी की पट्टियां सिर पर रखनी पड़ी। बाद में उन्हे तेज बुखार के कारण हेलीकाप्टर से उन्हें देहरादून छुड़वाना पड़ा।

विज्ञापन

  रविवार को हरिद्वार में कई कार्यक्रमों में भाग लेने आए किशोर उपाध्याय मध्य हरिद्वार में एक स्नूकर पूल का शुभारंभ करने के बाद जब वैष्णव वैश्य समाज के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे तो उन्हें तेज बुखार की शिकयत होने लगी थी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने उपाध्याय के संकेत करने पर उन्हें मध्य हरिद्वार में ही स्थित एक निजी चिकित्सालय में दिखाया। इसके बाद वे दवाई लेकर जियापोता में आयोजित महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंच गए। इस दौरान बुखार और ज्यादा बढ़ गया तब किशोर उपाध्याय को मंच पर ही ठंडे पानी की पट्टियां लगानी पड़ी। आराम तब भी नहीं मिला तो उनकी बीमारी का मामला मुख्यमंत्री हरीश रावत के संज्ञान में भी आ गया।  स्थिति को देखते हुए सीएम रावत ने उन्हें हेलीकाप्टर से देहरादून पहुंचाया। सीएम के पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि सुबह से ही उपाध्याय की तबियत खराब होने के कारण वे काफी असहज लग रहे थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed