फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   kejriwal will hold road show in haridwar tomorrow

केजरीवाल हरिद्वार में कल करेंगे रोड शो

Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
kejriwal will hold road show in haridwar tomorrow
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कल 21 नवंबर को हरिद्वार में रोड शो करेंगे। वह इससे पहले हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन करेंगे। केजरीवाल हरिद्वार में किसानों और युवाओं को साधने के साथ भाजपा के कुछ नेताओं को आप पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। पार्टी स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपनी पैठ बना रही है। उत्तराखंड में विधानसभावार सर्वे करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा आप पार्टी के मंत्री एवं नेताओं का उत्तराखंड में लगातार दौरे हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में दिल्ली मॉडल लागू करने और उत्तराखंड के सत्ता में आने पर आध्यात्मिक राजधानी बनाने का वादा कर चुके हैं।
विज्ञापन

21 नवंबर को अरविंद केजरीवाल हरिद्वार आ रहे हैं। पार्टी स्तर से केजरीवाल का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन आप पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी के मुताबिक केजरीवाल का दोपहर करीब एक बजे पुरानी रानीपुर मोड़ परशुराम चौक से शंकर आश्रम तक करीब एक किमी का रोड शो होगा। इससे पहले हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया जाएगा। पूजन के बाद दोपहर 12 बजे सिडकुल स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान ही भाजपा के कुछ नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed