फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Keep emergency plan prepared at the fair

मेले में आपात योजना भी रखें तैयार

Thu, 07 Apr 2016 12:23 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 07 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Keep emergency plan prepared at the fair
मेला की तैयारियों को जांचा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। राज्यपाल केके पॉल के सलाहकार रविंद्र सिंह और प्रकाश मिश्रा ने बुुधवार की शाम हरिद्वार पहुंचकर अर्द्धकुंभ मेले और चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

उन्होंने अर्द्धकुंभ मेले में आने वाले स्नान पर्वों के सफल आयोजन के  लिए प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को उन्होंने हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आपातकालीन योजना तैयार रखें। जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ की सूचना को ही प्रमाणिक माना जाए, किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। बैठक में सलाहकारों ने निर्देश दिए कि अर्द्धकुंभ मेला की समाप्ति के बाद कुंभ मेले के सफल आयोजन की तैयारियां भी आरंभ कर दी जाएं।
विज्ञापन

बैठक में मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन, मेला आईजी जीएस मर्तोलिया, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी सैथिंल अबुदई, अपर मेलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, निधि यादव, एसएसपी जगतराम जोशी, नीरू गर्ग, एएसपी यातायात श्वेता चैबे, संयुक्त मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित, वंदना सिंह, उप मेलाधिकारी अवधेश सिंह, डीएस नेगी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------------
 मेला कार्यों पर जताया संतोष
हरिद्वार। राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्रा और रविंद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए मेला प्रशासन की ओर से कराए गए कार्यों पर संतोष जताया। कहा कि शासन की ओर से अब तक मेला कार्यों के लिए करीब 371 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के सफल आयोजन के लिए भी चारों धामों में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसके लिए महामहिम राज्यपाल ने एक हाई पावर कमेटी भी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed