{"_id":"66a000781ec259cc490439a4","slug":"kanwar-passengers-broke-the-glass-of-the-truck-created-ruckus-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-120803-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांवड़ियों का हुड़दंग...ट्रक का शीशा तोड़ा, चालक के साथ की मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांवड़ियों का हुड़दंग...ट्रक का शीशा तोड़ा, चालक के साथ की मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Wed, 24 Jul 2024 12:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:19 PM IST
सार
रुड़की की तरफ से जा रहे एक ट्रक की हल्की सी टक्कर कांवड़ियों के वाहन में लग गई। कांवड़ियों ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं वाहन के ऊपर चढ़कर शीशा भी तोड़ डाला।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों ने ट्रक की हल्की टक्कर लगने के बाद हंगामा कर दिया। ट्रक का शीशा तोड़ डाला। ट्रक में तोड़फोड़ करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई बार क्षेत्र में कांवड़िए हुड़दंग मचा चुके हैं, जिससे पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सोमवार देर रात बढ़ेडी राजपूताना के पास नेशनल हाईवे से जल भरकर कांवड़ यात्री अपने गंतव्य की तरफ लौट रहे थे। तभी रुड़की की तरफ से जा रहे एक ट्रक की हल्की सी टक्कर कांवड़ियों के वाहन में लग गई। कांवड़ियों ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं वाहन के ऊपर चढ़कर शीशा भी तोड़ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर रात बढ़ेडी राजपूताना के पास नेशनल हाईवे से जल भरकर कांवड़ यात्री अपने गंतव्य की तरफ लौट रहे थे। तभी रुड़की की तरफ से जा रहे एक ट्रक की हल्की सी टक्कर कांवड़ियों के वाहन में लग गई। कांवड़ियों ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं वाहन के ऊपर चढ़कर शीशा भी तोड़ डाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन: गंगोत्री हाईवे बंद, बरसाती नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी, मौसम विभाग का अलर्ट
विज्ञापन
कुछ देर कांवड़ियों ने बीच सड़क हंगामा किया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांवड़ यात्री किस प्रकार से ट्रक के शीशे को तोड़ रहे हैं। इस घटना ने पुलिस व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहादराबाद थाना क्षेत्र में इस प्रकार की ये की चौथी घटना है। पुलिस ने अपील है कि कांवड़ यात्री संयम और शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की हिंसा से बचें। उधर, एसओ नरेश राठौड़ का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।