फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   kanwar yatra 2024: Kanwar passengers broke the glass of the truck, created ruckus

Haridwar News: कांवड़ियों का हुड़दंग...ट्रक का शीशा तोड़ा, चालक के साथ की मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Wed, 24 Jul 2024 12:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2024 12:19 PM IST
सार

रुड़की की तरफ से जा रहे एक ट्रक की हल्की सी टक्कर कांवड़ियों के वाहन में लग गई। कांवड़ियों ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं वाहन के ऊपर चढ़कर शीशा भी तोड़ डाला।

विज्ञापन
kanwar yatra 2024: Kanwar passengers broke the glass of the truck, created ruckus
कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों ने ट्रक की हल्की टक्कर लगने के बाद हंगामा कर दिया। ट्रक का शीशा तोड़ डाला। ट्रक में तोड़फोड़ करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई बार क्षेत्र में कांवड़िए हुड़दंग मचा चुके हैं, जिससे पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार देर रात बढ़ेडी राजपूताना के पास नेशनल हाईवे से जल भरकर कांवड़ यात्री अपने गंतव्य की तरफ लौट रहे थे। तभी रुड़की की तरफ से जा रहे एक ट्रक की हल्की सी टक्कर कांवड़ियों के वाहन में लग गई। कांवड़ियों ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं वाहन के ऊपर चढ़कर शीशा भी तोड़ डाला।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन: गंगोत्री हाईवे बंद, बरसाती नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी, मौसम विभाग का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर कांवड़ियों ने बीच सड़क हंगामा किया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांवड़ यात्री किस प्रकार से ट्रक के शीशे को तोड़ रहे हैं। इस घटना ने पुलिस व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहादराबाद थाना क्षेत्र में इस प्रकार की ये की चौथी घटना है। पुलिस ने अपील है कि कांवड़ यात्री संयम और शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की हिंसा से बचें। उधर, एसओ नरेश राठौड़ का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed