{"_id":"578bcbde4f1c1b8845c4b560","slug":"kanvd-fair-preparations-disrupted-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कांवड़ मेले की तैयारियां बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कांवड़ मेले की तैयारियां बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भारी बारिश के कारण कांवड़ मेले की तैयारियां बाधित हुई हैं। एक बार फिर सें कांवड़ पटरी मार्ग कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। कांवड़ सेवा के लगाए गए शिविरों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
कांवड़ मेला दो दिन बाद शुरू हो जाएगा। ज्वालापुर पुल जटवाडा से बहादराबाद मोड तक कांवड़ मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। दर्जनों स्थानों पर सड़क बह गई। रानीपुर झाल के पास पटरी मार्ग इस कदर प्रभावित हुआ है कि पैदल चलना मुश्किल है।
विज्ञापन
ज्वालापुर पुल जटवाड़ा के दोनों ओर कांवड यात्रा मार्ग के पहले शिविर वर्षों से लगते आए हैं। शिविरों का निर्माण चल रहा था। जिन गोदामों में शिविरों की सामग्री रखी गई थी, वहां भी काफी क्षति हुई है। हरिद्वार से गंगा जल लेकर ऐसे शिविरों में कांवड़िये रात बिताते हैं। ऐसे ही शिविर हरिद्वार-मुरादाबाद मार्ग पर रास्ते में कई स्थानों पर लगाए जाते हैं। सभी शिविरों की तैयारियां बाधित हुई है। हरिद्वार के कांवड़ बाजार में भरा सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन