{"_id":"612690688ebc3e6be87d7ca1","slug":"kanha-s-court-will-be-decorated-in-the-district-jail-kanha-will-be-born-haridwar-news-drn3884848112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में सजेगा कंस का दरबार, जन्म लेंगे कान्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में सजेगा कंस का दरबार, जन्म लेंगे कान्हा
विज्ञापन
लि कारागार में कार्यक्रम से पूर्व अभ्यास करते बंदी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में तनाव में बंदियों को मुक्त रखने के लिए आयोजन कराए जाते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर जिला कारागार में कंस का दरबार सजेगा। वहीं कान्हा का भी जन्म होगा। इस बार भव्य रूप से जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में पूरे देश में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। शायद यही वजह है कि यह अकेला त्योहार है जो जेलों व थानों में भी खूब मनाया जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर जेलों में तैयारी की जाती है। जेलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां कई दिन पहले से होने लगती हैं। जेल के कैदी और अधिकारी सभी रात भर जगकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं।
रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में इस बार जन्माष्टमी के मौके पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम 28 से 30 जून तक चलेंगे। इसके लिए जिला कारागार में बंद बंदी पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की रिहर्सल कर रहे हैं। इसके साथ ही कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिव तांडव, कंस के दरबार, हरियाणवी गानों पर डांस किया जाएगा। कंस दरबार के लिए सिंहासन व पात्रों की वेशभूूषा भी मंगाई जा रही है।
विज्ञापन
-------
यह लोग निभाएंगे पात्र
जिला कारागार अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी जितेंद्र सैनी को दी गई है। वहीं कंस का पात्र अरुण शर्मा, राधा का पात्र विपिन कुमार, बाणासुर का पात्र अर्जुन, कृष्ण का पात्र दीपक भट्ट करेंगे। इसके साथ ही वासुदेव का पात्र राजकुमार निभाएंगे।
--------
कालकोठरी हुई थी रोशन, इसलिए थानों में रहती है धूम
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर जिस काल कोठरी में हुआ था। वह रोशन हुई थी। इसलिए जिला कारगार से लेकर थानों व कोतवालियों तक में जन्माष्टमी की धूम रहती है। थानों व कोतवालियों को भी जन्माष्टमी के अवसर पर सजाया जाता है।