फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kaal Sarp Dosh is removed by worshiping Nag: Ravindrapuri

नाग पंचमी पर अखाड़ा श्री निरंजनी में रूद्राभिषेक

Fri, 13 Aug 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kaal Sarp Dosh is removed by worshiping Nag: Ravindrapuri
नाग पंचमी पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रवणनाथ मठ स्थित श्री पशुपति नाथ महादेव का रुद्राभिषेक किया। लोक कल्याण और देश दुनिया के लिए कोरोना मुक्ति की कामना की गई।
विज्ञापन

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि भगवान शिव को अत्यंत प्रिय सावन के महीने में आने वाला नाग पंचमी का पर्व महत्वपूर्ण है। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। उन्होंने कहा कि नाग पंचमी पर शिवजी के साथ नागों की भी पूजा अर्चना करने का विधान पौराणिक काल से ही चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करता है यदि उसकी कुंडली में कालसर्प या पितृ दोष है तो वह समाप्त हो जाता है। नाग पंचमी पर्व कालसर्प दोष को दूर करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना गया है।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता चली आ रही है जिन व्यक्तियों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उनके जीवन में कई तरह की बाधाएं आती हैं। ऐसे व्यक्ति को किसी भी काम में जल्दी सफलता नहीं मिलती है। नाग पंचमी पर भगवान शिव व माता पार्वती के साथ नागों की पूजा करनी चाहिए। जिससे जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और परिवार में सुख समृद्ध का वास होता है। इस अवसर पर दिगंबर रघुवन, महंत रवि पुरी, संदीप अग्रवाल, प्रतीक सूरी, सुंदर राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed