फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jwalapur Htegi from goat market, the market backs Sjega

ज्वालापुर से हटेगी बकरा मार्केट, सजेगा पीठ बाजार

Wed, 13 Jul 2016 11:58 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 13 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर से बकरा मार्केट हटाने की वर्षों से चली आ रही मांग आखिरकार अब पूरी होने जा रही है। बकरा मार्किट हटाकर उसकी जगह साप्ताहिक पीठ बाजार लगाने का प्रस्ताव बुधवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में पास हो गया। मीट कारोबारियों को आबादी से बाहर शिफ्ट करने का फैसला भी लिया गया है।

विज्ञापन

ज्वालापुर तेलियान अंबेडकरनगर स्थित बकरा मार्किट को हटाने की मांग हिंदू संगठनों के अलावा आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोग कर रहे थे। बुधवार को बोर्ड बैठक में मार्केट हटाने का प्रस्ताव पास किया गया। मार्किट की जगह साप्ताहिक पीठ लगाई जाएगी। नामित पार्षद हाजी इरफान अंसारी ने कहा कि मीट कारोबारियों को विकल्प जरूर दिया जाए। सद्दीक गौड ने कहा कि पहले विकल्प देकर बाद में हटाया जाए। वहीं बैठक में मंडी के कुएं के पास दुकानों के निर्माण के लिए नगर अभियंता व कर अधीक्षक के निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने का फैसला भी लिया गया। हाजी इरफान अंसारी ने कहा कि जो लोग पहले से आसपास खोखे में कारोबार कर रहे हैं, दुकानों के आवंटन में उन्हें वरीयता दी जाए।
विज्ञापन

-------------
क्षेत्रवासियों ने बैठक कर दोहराई मांग
नगर निगम में बुधवार को जिस समय बकरा मार्केट हटाने का प्रस्ताव लाया गया, ठीक इसी मांग को लेकर क्षेत्रवासी बैठक कर रहे थे। रियासत अली गौड के आवास पर हुई बैठक में गुलफाम पीरजी ने कहा कि खुले में मांस बिकने और गंदगी फैलने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने विहिप नेता चरणजीत सिंह के प्रयास की सराहना भी की। मांग करने वालों में नूरहसन चौधरी, दिलशाद चौधरी, लतीफ अहमद, जाकिर हुसैन, इसराईल, बिलाल अहमद, गुफरान, सलमान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed