{"_id":"573e0d504f1c1bfd57ac75ea","slug":"jwalapur-fire-back-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालापुर के पीठ बाजार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालापुर के पीठ बाजार में लगी आग
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 20 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
आग से हुआ राख
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। ज्वालापुर के पीठ बाजार में हुए अस्थायी निर्माण में बीती देर रात आग भड़कने से लाखों का नुकसान हुआ है। इसमें एक व्यक्ति के दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की स्कूटी भी आग की भेंट चढ़ गई। घरेलू सामान भी जला है। घटना देर रात तीन बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पीठ बाजार के शुरुआत में खोखे बने हुए हैं। एक खोखे में परिवार रहता है, किसी ने यहां गौशाला बनाई हुई थी तो किसी ने बीड़ी सिगरेट की दुकान खोली हुई थी। देर रात आग की लपटें देख खोखे में रहा रहा बबलू का परिवार भाग गया। जब तक दमकल महकमे को सूचना दी गई, तब तक आग पूरी तरह से फैल गई थी। देखते ही देखते आग ने छह खो खो को चपेट में ले लिया। इधर, दमकल वाहन ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कुछ भी नहीं बचा था। दो पालतू मवेशी भी झुलसकर मर गए। परिवार का पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अन्य खोखा स्वामियों का भी भारी नुकसान हुआ है। खोखा स्वामी विहिप नेता चरणजीत सिंह पाहवा, बबलू, अशोक कुमार, रामपाल, सीताराम और महेंद्र ने बताया कि संभवत आग किसी ने जानबूझकर लगाई है। एफएसओ दानीराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन