फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Just one day before the independent nomination

पहले दिन सिर्फ एक निर्दलीय भरा पर्चा

Fri, 20 Jan 2017 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 20 Jan 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक निर्दलीय प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र जमा किया। सुमित चौधरी ने लक्सर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।


 विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में पहले दिन सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए गए थे। सुबह 11 बजे से ही नामांकनपत्र खरीदने और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कलेक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए कक्षों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जाकर नामांकन के बारे में जानकारी जुटाई। पहले दिन करीब 40 नामांकनपत्र खरीदे गए। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस चुघ ने निर्वाचन आयोग की ओर से आए प्रेक्षकों के साथ सभी कक्षों का निरीक्षण किया। दोपहर में लक्सर विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी सुमित चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ अशोक वर्मा, सचिन कुमार, अरुण कुमार, बिरम सिंह अमित प्रधान आदि मौजूद रहे। सुमित ने नामांकन के दो सेट जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed