फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Junior Steelers tasted victory after nine losses and one draw

Haridwar News: जूनियर स्टीलर्स ने नौ हार और एक ड्राॅ के बाद चखा जीत का स्वाद

Tue, 25 Mar 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Junior Steelers tasted victory after nine losses and one draw
हरिद्वार। वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही युवा ऑल स्टार्स कबड्डी चैंपियनशिप में चार मुकाबले हुए। मुकाबले देखकर दर्शक भी रोमांचित हो गए। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया।
विज्ञापन

पहला मैच चंडीगढ़ चार्जर्स और वारियर्स केसी के बीच हुआ। इसमें वारियर्स केसी ने 44-26 से मैच जीत गया। वारियर्स केसी के पुनीत कुमार ने 11 अंक हासिल किए। चंडीगढ़ चार्जर्स के सावन खत्री ने छह अंक प्राप्त किए। स्टार रेडर ऑफ द मैच पुनीत कुमार, स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच संदीप सैनी व स्टार मोमेंट ऑफ द मैच वीरेंदर सिंह रहे।
विज्ञापन

सोनीपत स्पार्टन्स और कुरुक्षेत्र वारियर्स के बीच दूसरा मैच खेला गया। इसमें सोनीपत स्पार्टन्स 54-33 से मैच जीत गई। सोनीपत स्पार्टन्स के अक्षय ने 15 अंक बनाए। कुरुक्षेत्र वारियर्स के कर्मबीर ठाकुर ने 12 अंक बनाए। स्टार रेडर ऑफ द मैच अक्षय, स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच राहुल, स्टार मोमेंट ऑफ द मैच रोहित नांदल और प्रवीण नरवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलनी टस्कर्स और जूनियर स्टीलर्स के बीच खेले गए तीसरे मैच में जूनियर स्टीलर्स ने लगातार नौ हार और एक ड्राॅ के बाद जीत का स्वाद चखा। पलनी टस्कर्स ने 26 और जूनियर स्टीलर्स नेे 46 अंक बनाए। जूनियर स्टीलर्स के जाया सूर्या ने 16 अंक बनाए। पलनी टस्कर्स के हरीश ने आठ अंक प्राप्त किए। स्टार रेडर ऑफ द मैच जाया सूर्या, स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच अभी कुमार, स्टार मोमेंट ऑफ द मैच जाया सूर्या चुने गए।

युवा मुम्बा और जयपुर पिंक कब्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन जयपुर पिंक कब्स ने युवा मुम्बा को शिकस्त दी। युवा मुम्बा ने 29 व जयपुर पिंक कब्स ने 33 अंक बनाए। जयपुर के साहिल सतपाल ने 11 रेड अंक बनाए। युवा मुम्बा के अभिमन्यु ने 17 अंक अपनी टीम को दिए। स्टार रेडर ऑफ द मैच अभिमन्यु रघुवंशी, स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच दीपांशु खत्री व स्टार प्लेयर ऑफ द मैच अभिमन्यु खत्री रहे। मेधावी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed