{"_id":"690e3b1e379b5a235905cf8a","slug":"journalists-will-have-to-remain-vigilant-and-perform-their-duty-of-giving-direction-to-the-currents-jagadguru-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-140481-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाराओं को दिशा देने का कर्तव्य पत्रकारों को सजग रहकर निभाना होगा : जगद्गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाराओं को दिशा देने का कर्तव्य पत्रकारों को सजग रहकर निभाना होगा : जगद्गुरु
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकारिता की समाज निर्माण में और शासन-प्रशासन के बीच सेतु (पुल) के साथ-साथ सजग प्रहरी होने की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि स्वयं पत्रकारिता की पृष्ठभूमि से होने के कारण उन्हें इस क्षेत्र का पूर्ण अनुभव है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों को धाराओं के साथ बहने के बजाय धारा को सही दिशा देने का कर्तव्य निभाना होगा।
यह बात जगद्गुरु शंकराचार्य ने नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (एनयूजेआई) की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कही। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश गुप्ता, महामंत्री संदीप रावत सहित समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। जगद्गुरु ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा तभी राष्ट्र निर्माण की अवधारणा धरातल पर नजर आएगी। उन्होंने अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान समारोह की प्रशंसा की साथ ही सभागार में मौजूद पत्रकारों को ऐसी महान विभूति से प्रेरणा लेेने के लिए भी प्रेरित किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि पत्रकारों को पारदर्शिता से कार्य करना चाहिए। उनकी लेखनी का समाज पर गहरा असर पड़ता है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने गणेश शंकर विद्यार्थी को महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने वाला अहिंसावादी महान पत्रकार बताते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रारंभिक अलख जगाने के साथ नया आयाम दिया।
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राधिका नागरथ, विकास कुमार झा, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, वरिष्ठ सचिव जोगेंद्र मावी, सचिव प्रतिभा वर्मा व सोमेश खत्री, संगठन सचिव आशीष मिश्रा, प्रचार सचिव-नितिन राणा, समारोह सचिव-संजीव शर्मा, विधि सलाहकार सुरेंद्र शर्मा समेत कार्यकारिणी के सदस्य अनिल चौधरी, स्वरूप पुरी, शिवांग अग्रवाल, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संतोष कुमार, कुमकुम शर्मा, अनूप कुमार, शमशेर बहादुर, नीलम सैनी, निशा शर्मा, दिव्यांश शर्मा, अंबरीष कुमार, वैभव भाटिया, करण खुराना, विश्वजीत सिंह शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग किए गए सम्मानित
कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों से जुड़े व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें मनोज कपिल (डीएवी प्रधानाचार्य) शांतनु मांगलिक (स्केटिंग चैंपियन) अवनीश प्रेमी, (पत्रकारिता) स्वरूप पुरी, (पत्रकारिता) अंकुर अग्रवाल (रोटरी क्लब रानीपुर) कल्पना गहलोत (यातायात प्रबंधन) शामिल रहीं।