{"_id":"5e2738b18ebc3e4b166c3c39","slug":"joint-raid-on-chinese-manj-fined-haridwar-news-drn3335583188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे को लेकर संयुक्त छापेमारी, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे को लेकर संयुक्त छापेमारी, जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझे के खिलाफ आखिरकार प्रशासन की नींद टूट ही गई। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने कनखल पुलिस के साथ अभियान चलाकर दो दुकानों से चाइनीज मांझा जब्त किया और दुकानों से जुर्माना वसूला। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
शहर और आसपास के इलाकों में चाइनीज मांझे से अब तक कई लोग और पक्षियां घायल हो चुके हैं। तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई जाती रही है। मंगलवार सुबह ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन दिया था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल की अगुवाई में कनखल पुलिस ने कनखल बाजार, चौक बाजार, झंडा चौक, पहाड़ी बाजार, शिवपुरी कॉलोनी, जगजीतपुर में पतंग की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान थाने से चंद कदम की दूरी पर मुनमुन स्कूल वाली गली में पंकज शर्मा की दुकान से भारी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद हुआ। दुकानदार पंकज शर्मा से पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। मोहल्ला लॉटोवाली में विशाल की दुकान से भी चाइनीज मांझा बरामद किया और दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान एसओ हरिओमराज चौहान आदि शामिल रहे।
-------------------
कार्रवाई होते ही गिरने लगे दुकानों के शटर
हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने जैसे ही कनखल और जगजीतपुर में चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानों के शटर गिर गए तो कई दुकानदारों ने अपनी दुकान से चाइनीज मांझा हटा दिया।
विज्ञापन
----------------
काउंटर पर सादा और गोदाम में चाइनीज मांझा
- ग्राहक देखकर बेच रहे प्रतिबंधित मांझा
शिवांग अग्रवाल
हरिद्वार। शहर और आसपास के क्षेत्रों में चाइनीज मांझा बेचने पर रोक लगाने के बाद भी बेधड़क बेचा जा रहा है। प्रशासन और पुलिस को भ्रमाने की कोशिश दुकानदार कर रहे हैं। दुकान के काउंटर पर सामान्य मांझा रखा है और गोदाम में चाइनीज मांझा रखा है। ग्राहक को देखकर इसे बेचा जाता है।
ज्वालापुर, कनखल और जगजीतपुर में चाइनीज मांझे की पूरी मंडी बनी हुई है। सबसे ज्यादा बिक्री ज्वालापुर के कटहरा बाजार के आसपास के क्षेत्रों में हो रही है। दुकानदारों ने बड़ी ही चालाकी से चाइनीज मांझा बेचने का तरीका अपनाया हुआ है। दुकान पर रखी चर्खियों में सामान्य मांझा लगाया गया है। इसकी क्वालिटी के हिसाब से दुकानदार उसकी खूबियां भी बताता है और उसे बेच भी रहा है, लेकिन इसके साथ ही कोड वर्ड में चाइनीज मांझा भी बेचा जा रहा है। दुकानदार बड़ी चालाकी से यह पहचान जाता है कि प्रतिबंधित मांझा किसे देना है और किसे नहीं। दुकानदार बच्चों को प्रतिबंधित मांझा बेचते हैं। क्योंकि उनकी तरफ से किसी को शिकायत करने का डर नहीं रहता।