{"_id":"c41bd9991f9be4f0df60ecc013743930","slug":"joint-commissioner-expressed-the-risk-of-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइंट कमिश्नर से जताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइंट कमिश्नर से जताया जान का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित वाणिज्य कर विभाग के अफसरों की आपसी रार अब दफ्तर से बाहर आकर पुलिस तक पहुंच गई है। ज्वाइंट कमिश्नर नवीन चंद्र जोशी समेत कई अधिकारियों ने वाणिज्यकर अधिकारी अनिल कुमार के खिलाफ अभद्रता करने समेत कई आरोपों में तहरीर दी है। वहीं अनिल कुमार ने भी नवीन चंद्र पंत और अन्यों से अपनी जान को खतरा बताते हुए उनके खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया है। सीओ सदर राजेश भट्ट मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ सदर ने बताया कि अनिल कुमार के खिलाफ दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि उन्होंने कार्यालय में अपने वरिष्ठ अधिकारी नवीन चंद्र जोशी व अन्य अधिकारियों के साथ अभद्रता की। कार्यालय का अनुशासन भंग करने का भी आरोप लगाया गया। वहीं दूसरी ओर अनिल कुमार ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर उनसे द्वेष रखते हैं। अपने पद का दुरुपयोग कर उन्होंने उसका स्थानांतरण करा दिया। उसे दफ्तर में बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और जान से मरवाने की भी धमकी दी। उन्होंने इस बारे में विस्तृत जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जबकि ज्वाइंट कमिश्नर नवीनचंद्र जोशी का कहना है कि ये सारे आरोप गलत हैं। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार के व्यवहार को लेकर पहले ही एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन