फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jewelry and cash stolen from rented house

Haridwar News: किराये के मकान से जेवर और नकदी चोरी में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Oct 2026 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen from rented house
- ज्वालापुर केातवाली क्षेत्र का मामला, संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के गणेश विहार में किराये के मकान का ताला तोड़कर जेवरात और 30 हजार रुपये की नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, विकास राणा निवासी गणेश विहार, सीतापुर फाटक ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे। सुबह करीब 10 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके किराये के मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे तो मेन दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में पहुंचे तो कमरे का ताला भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


विकास राणा के मुताबिक, अलमारी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी कड़ोली, चांदी की चार जोड़ी चूड़ियां, दो जोड़ी नथ, सोने की दो अंगूठियां और नकदी चोरी कर ले गए। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed