फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   JE surrounded in protest against making pillars in the drain

नाले में पिलर बनाने के विरोध में जेई को घेरा

Mon, 23 Nov 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
JE surrounded in protest against making pillars in the drain
पिलर लगाने का क र्य रुकवाते व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
अपर रोड और मोती बाजार के व्यापारियों ने नाले में पिलर लगाने के विरोध में सोमवार को ऊर्जा निगम के जेई का घेराव कर पिलर लगाने का काम रुकवा दिया। व्यापारियों ने कहा कि नाले पर पिलर लगाए गए तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि श्री मुरली मानव सेवा संस्थान अन्न क्षेत्र भंडार अपर रोड के बाहर पहले एक ट्रांसफार्मर पिलरों पर रखा हुआ था, लेकिन भूमिगत विद्युत परियोजना के तहत ट्रांसफार्मर को वहां से हटाकर किनारे लगवा दिया है। अब नाले में पिलर खड़े करवाए जा रहे हैं ताकि उसके ऊपर ट्रांसफार्मर रखा जा सके। मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचेंद्र झा ने कहा कि नाले में पिलर बनने से भूरे की खोल से आने वाला कूड़ा और मिट्टी पिलर की वजह से रुकेगा और गंदगी सड़कों पर फैलेगी। श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल के महामंत्री विशाल गोस्वामी ने कहा कि पिलर पहले जहां बने थे वहीं बनाए जाएं। नाले में पिलर कतई खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। नाले में पिलर बनने से हरकी पैड़ी और भूरे की खोल से आने वाले पानी की निकासी बंद हो जाएगी। इससे व्यापारियों और आम लोगों को सड़क पर चलने में दिक्कत होगी। गोरखनाथ व्यापार मंडल के संरक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि ऊर्जा निगम कुंभ कार्यों के लिए आए बजट को ठिकाने लगा रहा है। पुराने पिलर तोड़कर नए पिलर बनवाए जा रहे हैं। व्यापारियों के काम रुकवाने पर जेई राकेश सैनी मौके पर पहुुुंचे, उन्होंने जेई का घेराव कर लिया। चेतावनी दी कि नाले पर पिलर लगाए गए तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और अफसरों के कार्यालयों पर पहुंचकर तालाबंदी करेंगे। इस दौरान राजेन्द्र जैन, नीरज कुमार, अतुल चौहान, विनीत यादव, सतीश चौहान, बब्लू, मोहनदास गोस्वामी, रजत जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed